Sumit Antil Paralympics Biography In Hindi: सड़क हादसे में अपना एक पैर गवाने वाले Sumit बनना चाहते थे पहलवान, जानें जिंदगी के संघर्ष के बारे में

Sumit Antil Paralympics Biography In Hindi: सड़क हादसे में अपना एक पैर गवाने वाले Sumit बनना चाहते थे पहलवान, जानें जिंदगी के संघर्ष के बारे में

हरियाणा एक ऐसा प्रदेश है जहां खिलाड़ियों की नींव रखी गई है। इसी प्रदेश से कई दिग्गज खिलाड़ियों ने देश का नाम रौशन किया है जिसमें Sumit Antil का नाम शामिल है, jaaniye unki biography in Hindi

टोक्यो पैरालंपिक में Sumit Antil ने 30 अगस्त 2021 को F64 कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। टोक्यो पैरालिंपिक के फाइनल में Sumit Antil ने रिकॉर्ड 68.55 मीटर का थ्रो किया।

Sumit Antil Paralympics Biography In Hindi: पहलवान बनना चाहते थे सुमित

हरियाणा के सोनीपत में 12 जुलाई 1998 को जन्में Sumit Antil बचपन में पहलवान बनना चाहते थे और वो बकायदा पहलवानी सीखने के लिए सोनीपत के ही एक अखाड़े में प्रैक्टिस भी करते थे लेकिन उनका सपना उस समय अधूरा रह गया जब साल 2015 में Sumit Antil अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे तब एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

इस हादसे में ट्रैक्टर का एक पहिया उनके बाएं पैर के ऊपर से गुजर गया जिसके बाद उनकी जान बचाने के लिए उनका पैर काटना पड़ा। इस घटना के बाद Sumit Antil का पहलवान बनने का सपना टूट गया लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और खेल के क्षेत्र में ही अपना करियर बनाने का निर्णय लिया। बता दें कि Sumit Antil भारतीय पहलवान योगेश्वर दत्त को अपनी प्रेरणा मानकर कुश्ती के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते थे।

Advertisement

नकली पैर से फर्श से अर्श तक किया सफर

इस दुर्घटना के बाद Sumit Antil कई महीनों तक अस्पताल में भर्ती रहे। इसके बाद साल 2016 में उन्हें एक नकली पैर लगाया गया। खेल के प्रति रुझान होने के कारण वो साल 2018 में एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता वीरेंद्र धनखड़ से मुलाकात की।

इसके बाद वीरेंद्र धनखड़ ने सुमित को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एएफआई के पैरा-एथलीटों के भाला कोच नवल सिंह से मिलवाया जिसके बाद नवल सिंह ने Sumit Antil को जेवलिन थ्रोअर यानि भाला फेंक खिलाड़ी बनने की सलाह दी। Sumit Antil के कोच नवल सिंह का कहना है कि सुमित ने इस मुकाम तक आने के लिए काफी संघर्ष किया है। वो सुबह 3 बजे से ही अभ्यास करने लगते थे।

Advertisement

Sumit Antil Ke Records

साल 2019 में Sumit Antil ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक को अपने नाम करते हुए टोक्यो पैरालिंपिक के लिए क्वालीफाई किया। वहीं, मार्च 2021 में Sumit Antil ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में एफ44 वर्ग में रिकॉर्ड 66.90 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। फिर 30 अगस्त 2021 को उन्होंने टोक्यो पैरालिंपिक में F64 कैटेगरी में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। फाइनल में उन्होंने 68.55 मीटर का थ्रो किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PUBG Mobile 1.5 Update Season 19 C1S1 Royal Pass Giveaway: How To Redeem The Pass For Free

Recommended: Sports Fan Engagement 

Advertisement