Khel Ratna Award 2021 Ke Bare Mein: BCCI ने खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड के लिए भेजे इन दिग्गज Cricket खिलाड़ियों के नाम

Khel Ratna Award 2021 Ke Bare Mein: BCCI ने खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड के लिए भेजे इन दिग्गज Cricket खिलाड़ियों के नाम

BCCI ने खेल रत्न के लिए दो और राजीब गाँधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए खिलाड़ियों के नाम भेजने का फैसला किया है। Jaaniye Khel Ratna award 2021 cricket ke bare mein

BCCI ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए क्रिकेटर आर अश्विन और मिताली राज का नाम जबकि अर्जुन अवॉर्ड के लिए केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और शिखर धवन का नाम भेजने का फैसला किया है।

वहीं, अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री का नाम भेजने का फैसला किया है।

एआईएफएफ के सूत्र ने क्या कहा ?

न्यूज़ ऐजेंसी एएनआई से बात करते हुए एआईएफएफ के सूत्र ने कहा कि अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए फुटबॉलर सुनील छेत्री की सिफारिश करेगा। फिलहाल, उनके नामांकन के लिए प्रासंगिक दस्तावेज अभी जमा नहीं किए गए हैं।

Advertisement

बढ़ा दी गई है नाम जमा करने की तिथि

खेल मंत्रालय की तरफ से खिलाड़ियों के नाम जमा करने की तारीख बढ़ा दी गई है। इससे पहले नाम और दस्तावेज जमा करने की अंतिम तारीख 21 जून थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 5 जुलाई कर दिया गया। 29 नवंबर को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के दिन खेल पुरस्कारों को दिया जाता है।

धावक दुती चंद के नाम की भी सिफारिश

Advertisement

ओडिशा सरकार की तरफ से खेल रत्न पुरस्कार के लिए धावक दुती चंद के नाम की भी सिफारिश की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भी भेजे हैं।

Khel Ratna Aur Arjuna Award 2021 Ke Bare Mein: अब तक 4 खिलाड़ियों को मिल चुका है खेल रत्न

भारतीय महिला टीम की कप्तान मितली राज को अगर खेल रत्न का पुरस्कार मिलता है तो वो इस सम्मान को पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर होंगी। बता दें कि अब तक चार खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिल चुका है जिसमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम शामिल है। सचिन तेंदुलकर को साल 1998, एमएस धोनी को साल 2007, विराट कोहली को साल 2018 और रोहित शर्मा को साल 2020 में खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Advertisement

भी पढ़ें: Battlegrounds Mobile India Kab Aaega

Recommended: Sports Fan Engagement

error: This function is not allowed