श्री राम मंदिर का भव्य अभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

श्री राम मंदिर का भव्य अभिषेक व प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न

“सबके मन के राम’ महोत्सव का भव्य उदघाटन, दक्षिण दिल्ली के गोविन्दपुरी, कालकाजी मेन रेड पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

नई दिल्ली। दिनांक 22.02.2024 को ‘संकल्प एक पहल’ व ‘श्री रामभक्त सेवा समिति गोविन्दपुरी’ तथा ‘यमुना परिवार काउंसिल’ के संयुक्त तत्वाधान में दिल्ली स्थित ‘‘श्री दुर्गा माता मंदिर, मेन रोड, गोविन्दपुरी, दक्षिणी-पूर्वी जिला, नई दिल्ली में श्रीराम मंदिर का भव्य अभिषेक व श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम “सबके मन के राम” महोत्सव का भव्य उदघाटन समारोह सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में गणेश वंदना व श्री राम जी की भव्य व सुन्दर मनोरम झांकियाँ निकाली गईं। कार्यक्रम में भव्य भजन प्रस्तुति का आयोजन भी किया गया। “बजाओ ढोल स्वागत में अवध में राम आये हैं” संगीत के माध्यम से मेन रोड गोविन्दपुरी गूंज उठा तथा श्रीराम जी के जयकारे से पूरा वातावरण सुन्दर व मनमोहक हो गया। श्री राम के आगमन के स्वागत में गोविन्दपुरी क्षेत्र से अनेको आये हुए राम भक्त भाव विभोर हो उठे और श्रीराम के खूब जयकारे लगाये गये।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी, गोविन्दपुरी मंडल के अध्यक्ष श्री मनोज गर्ग जी ने की। कार्यक्रम के संरक्षक व समाजसेवी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री पन्नालाल गर्ग ने की। उन्होंने इस कार्यक्रम की व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न कराया। इसके साथ ही इस कार्यक्रम का सफल संचालन यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने किया।

इस भव्य कार्यक्रम में अपनी विशेष सहभागिता व योगदान दिलाने में श्री विवेक कलौसिया, श्री शुभम दत्ता, श्री अजय सिंह श्री मनोज गुप्ता, श्री उमेश, श्री अजय कुमार, श्री उत्तम भगत, श्री सुभाष सिंधू, श्री भूपेन्द्र सिंह, श्री सूरज कुमार, श्री विजय कुमार, श्रीमती कंचन गर्ग, श्रीमती सरोज जोशी एवं श्रीमती मीनू गर्ग आदि अनेकों कर्मठ कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस कार्यक्रम को सफलता की बुलंदी को पहुंचा दिया। कार्यक्रम में अनेकों राम भक्त उपस्थित रहे तथा सभी ने गोविन्दपुरी क्षेत्र को राममय कर दिया। श्री राम जी के जयकारे से सारा क्षेत्र राममय हो गया। अंत में प्रसाद वितरण व भण्डारे का भी कार्यक्रम करके सभी रामभक्तों की सेवा भी की गई।

Advertisement

Advertisement

ALSO READ: Who is Google employee Xuanyi Yu murdered by her husband Liren Chen, bio, age, education and career