नई दिल्ली- आज दिनांक 4 जून 2023 (रविवार) को दक्षिण दिल्ली स्थित कालकाजी, श्री दुर्गा माता मन्दिर में परमार्थ निकेतन ऋषिकेश के संस्थापक व यमुना परिवार काउंसिल के संरक्षक अध्यात्मिक गुरू परम पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का जन्मोत्सव अत्यन्त ही धूमधाम से मनाया गया
इस मौके पर उनकी दीर्घायु के लिए यज्ञ, हेल्थ चेकअप, वृक्षारोपण तथा यमुना आरती का भी आयोजन किया गया। यज्ञ में बड़ी संख्या में दिल्ली के कोने कोने से आये यमुना भक्त व काउंसिल के कार्यकर्ता शामिल हुए। यज्ञ का अनुष्ठान पं. श्री प्रदीप पाण्डेय व पं. श्री भागीरथी द्वारा सम्पन्न हुआ। मन्दिर के समीप आंवला, आम, जामुन, पिलखन, अशोक व नीम के वृक्ष का वृक्षारोपण भी किया गया। विष्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी की दीर्घायु की मंगल कामना की गई।
पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
इसके साथ ही कार्यक्रम में आये हुए यमुना साधकों का सम्मान पगड़ी, यमुना अंगवस्त्र व मां यमुना जी आरती की प्रतिमा को भेंटस्वरूप प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग ने की। इस भव्य कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के कार्यक्रम यमुना परिवार काउंसिल भविष्य में भी करता रहेगा जिससे दिल्ली वासियों का रूझान मां यमुना जी की अविरलता, निर्मलता व स्वच्छता के प्रति हो सके।
कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि श्री दासप्रेम ने पूज्य स्वामी जी से संबंधित अपनी कविता से सभी यमुना भक्तों को भाव विभोर कर दिया। सम्मानित अतिथि के रुप में बाबा सुंदरनाथ जी महाराज (संस्थापक, शिव काली मंदिर, यमुना बाजार), पंडित जयशंकर साईं (प्राचीन शिव महाकालेश्वर साई मंदिर) श्री अनिल अग्रवाल (प्रबुद्ध समाज सेवी), डॉ. आशीष गोयल, डॉ. वीना, श्री मनीराम गर्ग, श्री पन्नालाल गर्ग, श्री कैप्टन प्रवीण कुमार, श्री संजीव कपूर (चेयरमैन, स्पोर्ट ड्रिल प्राइवेट लिमिटेड) श्री श्रेयांश शुक्ला, श्री मनोज अग्रवाल, श्री राम प्रताप मौर्या, श्री संजय गुप्ता आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। सभी यमुना साधकों ने संकल्प लिया की मां यमुना जी को उनके वास्तविक रूप में पुनः प्रतिष्ठित करेंगे तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।