एक शाम कृष्ण की यमुना के नाम

एक शाम कृष्ण की यमुना के नाम

आपको बताते हुए हर्ष हो रहा है कि यमुना परिवार काउंसिल मां यमुना जी के जीर्णोद्धार को समर्पित है 

हमारा प्रयास है कि पुनः यमुना जी को उनके निर्मल रूप में प्रतिष्ठित करें ऐसा करना न केवल हम सब के लिए गौरव की बात है अपितु यह हमारा कर्त्तव्य भी है। जन जागरण के लिए “यमुना परिवार काउंसिल ” ने दिल्ली स्थित विभिन्न यमुना तटों पर तीन भव्य महाआरतीयो का भी आयोजन किया है |

जय मां यमुना

इस श्रृंखला में शनिवार 13 मई 2023 को “एक शाम कृष्ण की यमुना के नाम” बांसुरी वादन व काव्य पाठ का आयोजन दिल्ली स्थित श्री गोपी वल्लभ धाम हवेली, बेला रोड , सिविल लाइंस, नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता निदेशक श्री कपिल गर्ग द्वारा की गई। भारत सरकार एनएमसीजी से श्री नजीब कार्यक्रम में मोजूद रहे साथ ही पूज्य स्वामी धर्मानंदन दास जी (स्वामी नारायण मंदिर), आदरणीय स्वामी राम लखन जी (संचालक , भारत योग आश्रम) , सम्मानित पंडीत गोपाल स्वामी जी (श्री हनुमान जी बिरला मंदिर , बाबा नीव करोली आश्रम) अन्य संत मोजूद रहे। कार्यक्रम में डा शक्ति बक्शी (समाजसेवी व संस्थापक SAS फाउंडेशन) ,श्रीमती सीमा परासर (समाजसेवी, गरीब गौशाला), श्री जगन्नाथ राय (श्री राधा वल्लभ हवेली) व अन्य समाजदेवी मोजूद रहे।

आयोजन में कविता व बांसुरी वादन का प्रसंग हुआ बसुरी वंदन के लिए उस्ताद डा मुजतबा हुसैन (कृष्ण भक्त) अंतर्राष्ट्रीय बांसुरी वादक, श्री युनुस हुसैन (प्रसिद्ध तबला वादक), श्री श्रेयांश मोहन वर्मा (स्पेनिश गिटार वादक) व कविता पेशकश श्री दास प्रेम (प्रसिद्ध कवि व यमुना साधक) कार्यक्रम में रहे सभी श्रोता ने यमुना धुन में मोहित हो गए। कार्यक्रम के बाद नजदीक घाट पर सभी ने संध्या यमुना आरती की।

कार्यक्रम में यमुना मां रुप में नृत्यांजलि व उनकी टीम कुमारी रुद्रा , नायसा व जेसिका रही। मंदिर संस्थापक श्री गोपी वल्लभ हवेली के परम पूज्य वल्लभाचार्य गोस्वामी , 108 श्री जय देव लाल जी महोदय का सानिध्य व तिलक राज शर्मा (श्री गोपी वल्लभ धाम हवेली) जी का पूर्ण सहयोग रहा। सभी यमुना साधक भक्ति भाव से वहां मोजूद रहे और यमुना जी की भक्ति में डूब गए। सभी ने ठाना की मां यमुना जी को उनके प्रतिष्ठत रुप में लाना है और सभी को मां यमुना जी से जोड़ना है।

Advertisement

सधन्यवाद
जय मां यमुने

कपिल गर्ग
(निदेशक, यमुना परिवार काउंसिल)

Advertisement

दौलत शर्मा
(मीडिया प्रमुख)

मनोज अग्रावल
(कार्यक्रम संयोजक)

विक्की चौहान
(आईटी प्रमुख)

Advertisement

PLAY: FREE ONLINE GAMES

error: This function is not allowed