अंडर आर्मर चंडीगढ़ फास्ट मैराथन भारत में लंबी दूरी की दौड़ को बदलने के लिए

अंडर आर्मर चंडीगढ़ फास्ट मैराथन भारत में लंबी दूरी की दौड़ को बदलने के लिए

New Delhi, 15th Feb 2024 जैसे-जैसे लम्बी दूरी के दौड़ हमारे भारत में लोकप्रिय होते जा रहे हैं, ठीक वैसे ही धावकों की रुचि विश्व भर के गौरवपूर्ण मैराथन में बढ़ती जा रही है

हमारे भारतीय धावक विश्व के 6 जाने-माने मैराथन, जो कि न्यू यॉर्क, शिकागो, बोस्टन, बर्लिन, टोक्यो, और लंदन में आयोजित होते हैं, उनमें भाग लेने के लिए उन देशों में यात्रा करते हैं। मगर इन देशों के मैराथन में प्रवेश पाने के लिए प्रतियोगियों को पहले से ही एक निर्धारित समय की दौड़, जो कि प्रमाणित हो, उसकी मांग रहती है और CFM उस पैमाने को पूरा करने का एक जरिया है।

अंडर आर्मर चंडीगढ़ फास्ट मैराथन एक ऐसी अनोखी पहल है जो कि भारतीय दौड़ के क्षेत्र को एक नई पहचान दिलाने के लिए बनाया गया है जो कि आपके लिए अंडर आर्मर द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। अंडर आर्मर धावकों की जरूरत को मद्देनजर रखते हुए बेहतरीन स्पोर्ट्सवियर, जूते और अन्य उपसाधनों का उत्पादन, वितरण और मार्केटिंग करता है। इस आयोजन को एक अलग पहचान हमारे योग्य धावकों से मिलती है। यह दौड़ 18 फरवरी 2024 से चंडीगढ़ में शुरू होने वाली है जो कि अपने खुशमिजाज मौसम, खूबसूरत संरचना और प्रोत्साहन से भरे सरकार के लिए प्रचलित है। यह मैराथन वर्ल्ड एथलेटिक्स द्वारा प्रमाणित है जो कि केवल हमारे योग्य धावकों के लिए आयोजित किया जा रहा है।

Advertisement

इस मैराथन दौड़ के आयोजक और प्रीमियम रनिंग टेक्नोलॉजी कंपनी इंडिया रनिंग के सीईओ विकास सिंह ने रेस के बारे में बताते हुए कहा कि “अंडर आर्मर चंडीगढ़ फास्ट मैराथन पूरी तरह से प्रदर्शन पर केंद्रित है और लंबी दूरी के धावकों के लिए हर जरूरी सहायता प्रदान करने के लिए बड़े ध्यान से डिजाइन किया गया है।

अंडर आर्मर के समर्थन और उत्तमता कि हमारी प्रतिबद्धता के साथ,हम इस मैराथन को न केवल भारत के भीतर बल्कि आने वाले वर्षों में पूरे एशिया प्रशांत क्षेत्र में सम्मानित वर्ल्ड मेजर मैराथन के लिए प्रमुख क्वालीफायर के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखते हैं।

Advertisement

साझेदारी पर बोलते हुए अंडरडॉग एथलेटिक्स के प्रबंध निदेशक तुषार गोकुलदास ने कहा की अंडर आर्मर चंडीगढ़ फर्स्ट मैराथन सीमाओं को आगे बढ़ाने और उत्तमता के लिए प्रयास करने की भावना का प्रतीक है। यह ऐसे मूल्य है जो अंडर आर्मर के साथ गहराई से मेल खाते हैं। हम एथलीटों को अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ हासिल करने के लिए सशक्त बनाने में विश्वास करते हैं और अंदर आर्म्ड चंडीगढ़ फास्ट मैराथन उसी दिशा में बढ़ाया गया एक कदम है।

हम न केवल भारत के भीतर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इस दौड़ के गहरे प्रभाव को देखने के लिए उत्सुक हैं।

Advertisement

ALSO READ: Is the KL University Vijayawada story incident real or fake as rumors of 3 students dying go viral