India में हर साल 29 अगस्त को National Sports Day मनाया जाता है। खेल को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार की तरफ से National Sports Day की शुरुआत की गई, 2021 mein jaaniye kya hoga
अब सवाल यह है कि 29 अगस्त को ही क्यों National Sports Day मनाया जाता है ?, तो वजह यह है कि इस दिन हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिन है। 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद (जिसे अब प्रयागराज कहा जाता है) में हुआ था। हॉकी की दुनिया में मेजर ध्यानचंद का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है।
National Sports Day India 2021: क्या होता है इस दिन ?
29 अगस्त को National Sports Day के दिन देश के राष्ट्रपति उन खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न जिसका नाम अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड कर दिया गया है, अर्जुन और द्रोणाचार्य से सम्मानित करते हैं जिन्होंने खेल जगत में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पहली बार कब मनाया गया था National Sports Day ?
बता दें कि 29 अगस्त 2012 को पहली बार National Sports Day Major Dhyan Chand के उपलक्ष में मनाया गया था। मेजर ध्यानचंद अपने समय के महान खिलाड़ी थे। उन्हें हॉकी का जादूगर भी कहा जाता था। ध्यानचंद पर खेलते थे तब भारत ने साल 1928, 1932 और 1936 के दौरान ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने 1926 से 1949 तक कुल 23 साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हॉकी खेली। अपने करियर में उन्होंने 185 मैच खेले और 570 गोल किए।
चांद की चांदनी में मेजर ध्यानचंद करते थे अभ्यास
ऐसा कहा जाता है कि ध्यानचंद चांद की चांदनी ने हॉकी का अभ्यास करते थे और इसी वजह से उनका नाम मेजर ध्यानचंद हो गया। 1956 में वो तीसरे ऐसे नागरिक बने जिन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही साल 1979 में भारतीय डाक विभाग की तरफ से मेजर ध्यानचंद को उनकी मृत्यु के बाद श्रद्धांजलि दी गई और दिल्ली के राष्ट्रीय स्टेडियम का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद स्टेडियम कर दिया गया।
हॉकी जगत में इस दिग्गज खिलाड़ी ने जो कीर्तिमान अपने नाम किया है वहां तक अभी कोई नहीं पहुंच सका है और वजह है कि मेजर ध्यानचंद की याद में 29 अगस्त के दिन को National Sports Day के रूप में मनाया जाता है।
यह भी पढ़ें: IPL 2021 In UAE: Chennai Super Kings Schedule, Prediction, CSK Matches, Squad, Playing 11 Team, Live Streaming