Twitter ने हटाया MS Dhoni के अकाउंट से Blue Tick, फजीहत होने के बाद किया वापस

Twitter ने हटाया MS Dhoni के अकाउंट से Blue Tick, फजीहत होने के बाद किया वापस

भले ही MS Dhoni सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन आज एक बार फिर वो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं aur aaj bhi jab Twitter ne unka blue tick hatadia

भारतीय टीम से संन्यास ले चुके और वर्तमान में आईपीएल की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बहुत जल्द क्रिकेट के मैदान पर आईपीएल पार्ट 2 के जरिए वापसी करने जा रहे हैं।अक्सर MS Dhoni किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी अपने नए हेयर स्टाइल, कभी ट्रैक्टर चलाने को लेकर या अपने परिवार के साथ समय बिताने को लेकर सुर्खियों में बने ही रहते हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि अक्सर सोशल मीडिया पर छाने वाले MS Dhoni खुद सोशल मीडिया से दूर रहते हैं।

MS Dhoni Twitter Blue Tick: सोशल मीडिया पर धोनी-धोनी की गूंज

इस बार यह मामला उनके ट्विटर अकाउंट से जुड़ा हुआ है। दरअसल, शुक्रवार को ट्विटर ने MS Dhoni के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जिसके बाद MS Dhoni के फैंस ने ट्विटर को आड़े हाथों ले लिया और विरोध करना शुरू कर दिया। विवाद जब ज्यादा बढ़ना शुरू हुआ तब एक घंटे के बाद ही ट्विटर ने MS Dhoni के नाम के आगे ब्लू टिक लगाया और इसे वेरिफाई किया।

Advertisement

सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं MS Dhoni

यह बात हर किसी को मालूम है कि MS Dhoni सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहते हैं। MS Dhoni ज्यादा पोस्ट और तस्वीरें शेयर नहीं किया करते है और ट्विटर से तो उन्होंने काफी लंबा ब्रेक ले रखा है। MS Dhoni ने ट्विटर पर आखिरी पोस्ट जनवरी में किया था और ट्विटर के नए नियम के मुताबिक अगर आप ज्यादा दिन तक ट्विटर पर एक्टिव नहीं रहते हैं तो आपका ब्लू टिक खत्म कर दिया जाएगा। बता दें कि ट्विटर पर MS Dhoni की 8.2 मीलियन लोग फॉलो करते हैं।

क्या होता है ब्लू टिक ?

आज के दौर में जितने भी सेलिब्रिटीज होते हैं उनके नाम से कई फेक अकाउंट भी चलते हैं। ऐसे में ट्विटर सेलिब्रिटीज को उनके पर्सनल अकाउंट के लिए ब्लू टिक देता है जो उनके नाम के बाद लगा होता है। इसका मतलब होता है कि अकाउंट आधिकारिक तौर पर उसी सेलिब्रिटी या संस्थान का है जिसके नाम से इसे बनाया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Best Landing Spots in BGMI: Hot Drop, Safe Landing, Erangle, Miramar, Sanhok In Battlegrounds Mobile India

Advertisement

Recommended: Sports Fan Engagement