MS Dhoni के लिए गोली खाने को तैयार हैं KL Rahul, Virat Kohli की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान

MS Dhoni के लिए गोली खाने को तैयार हैं KL Rahul, Virat Kohli की कप्तानी पर दिया बड़ा बयान

भारतीय टीम इस समय इंग्लैंड के दौरे पर है। KL Rahul भी इंग्लैंड जाने वाली भारतीय टीम का हिस्सा है। इस दौरान KL Rahul ने MS Dhoni को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

KL Rahul का कहना है कि वो MS Dhoni के लिए गोली भी खाने को तैयार हैं।

KL Rahul ने कहा कि MS Dhoni की कप्तानी में टीम इंडिया ने कई बड़े आईसीसी टूर्नामेंट और ट्रॉफियों को अपने नाम किया है लेकिन उससे कहीं ज्यादा जरूरी वो सम्मान है जो हर खिलाड़ी के मन में MS Dhoni के लिए है।

क्या कहा KL Rahul ने MS Dhoni Ke Bare Mein?

फोर्ब्स को दिए इंटरव्यू में KL Rahul ने कहा, “अगर कोई कप्तान कहता है, तो हमारी पीढ़ी के लिए पहला नाम MS Dhoni का होगा। हम सभी उनके नेतृत्व में खेले हैं, बहुत सारी ट्रॉफियां जीतीं हैं लेकिन सबसे बड़ी बात। आपको पता है, हम में से कोई भी उनके लिए एक पल भी बिना सोचे समझे बुलेट खा लेगा।”

Advertisement

दुनिया की सफल टीमों में से एक है भारत

गौरतलब है कि मौजूदा समय में भारत के लिए खेलने वाले कई खिलाड़ियों ने MS Dhoni की कप्तानी में डेब्यू किया था। MS Dhoni ने हमेशा अपनी कप्तानी में युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जिसका नतीजा है कि टीम इंडिया आज दुनिया की सफल टीमों में से एक है।

कप्तान विराट कोहली पर KL Rahul का बयान

इसके बाद KL Rahul ने विराट कोहली को लेकर कहा कि उन्होंने कोहली से काफी कुछ सीखा है। उन्होंने कहा, “MS Dhoni के अलावा Virat Kohli भी वो शख्स हैं जिनके नेतृत्व में मैं खेला हूं और खेल रहा हूं। वो अलग तरह के कप्तान हैं। वो जुनूनी हैं और अपना 200 प्रतिशत देते हैं। अगर 100 प्रतिशत आपका सर्वश्रेष्ठ है तो वो 200 पर खेलेंगे। उनके अंदर वो क्षमता है जिससे वो बाकी 10 खिलाड़ियों से भी उनका 200 प्रतिशत निकलवा सकते हैं।”

Advertisement

England vs India Test Series 2021: इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम 11 में खेल सकते हैं KL Rahul

आपको बता दे, KL Rahul इस समय इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट टीम हिस्सा जरूर हैं लेकिन उन्होंने 2019 के बाद से एक भी टेस्ट मैच नहीं खेला है। हालांकि, शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद उम्मीद है कि उन्हें अंतिम 11 में मौका मिल सकता है।

भी पढ़ें: Battlegrounds Mobile India Kab Aaega

Advertisement

Recommended: Sports Fan Engagement