भोजन की आवश्यकता कार्य करने की शक्ति के साथ-साथ शरीर वृद्धि, शरीर रक्षा तथा शारीरिक क्रियाओं के संचालन के लिए होती है aur yehi hai khane ke fayde
हमने पहले लेख में भी बताया है, कि ऐसा भोजन खाना चाहिए, जिसमें सभी पौष्टिक तत्व उचित मात्रा में प्राप्त हो सके|
Khane Ke Fayde Kya hai
जिस प्रकार से बुखार नापने के लिए जिस यंत्र का प्रयोग करते हैं उसे थर्मामीटर कहते हैं। उसी प्रकार शरीर में उत्पन्न ताप अथवा शक्ति को जिस इकाई द्वारा मापा जाता है, उसे कैलोरी कहते हैं।
1 ग्राम कार्बोज़ से –4.1 कैलोरी मिलती है।
1 ग्राम प्रोटीन से –4.1 कैलोरी मिलती है।
1 ग्राम वसा से 9.0 कैलोरी मिलती है।
1 ग्राम वसा से सबसे ज्यादा कैलोरी मिलती है। इसलिए भोजन में वसा की मात्रा कम से कम रखनी चाहिए।
*वसा युक्त भोजन से बचना
यदि मोटापे से बचना है,तो वसायुक्त भोजन से दूर रहना चाहिए। जैसा कि, सबसे ज्यादा वसा से कैलोरी मिलती है।इसलिए ज्यादा वसा खाने से व्यक्ति मोटापे का शिकार होते हैं। वसा अर्थात घी,तेल, चिकनाई आदि।
Khane Ke Nuskan: जंक व फास्ट फूड से दूर रहें
जंक व फास्ट फूड होते हैं –जैसे पिज़्ज़ा,बर्गर, चिप्स, पेस्ट्री, चॉकलेट आदि। ऐसे खाद्य पदार्थों में कैलोरीज की मात्रा बहुत अधिक होती है,और यह मोटापे को बढ़ाते हैं।यदि स्वस्थ रहना है,तो जंक व फास्ट फूड से दूर रहना चाहिए।
अधिकपोषण से बचें
सबको शरीर की आवश्यकता के अनुसार भोजन लेना चाहिए, अर्थात यदि हमें 2000 कैलोरी प्रतिदिन की आवश्यकता है, तो ऐसा भोजन लेना चाहिए जिससे 2000 कैलोरीज ही मिले। यदि आवश्यकता से अधिक कैलोरी वाला भोजन खाएंगे,तो वह वसा के रूप में शरीर में जमा होता जाएगा इसलिए ओवर ईटिंग (over eating )से बचना चाहिए।
बार-बार न खाएं
बार-बार खाने से बचना चाहिए क्यों कि बार-बार खाने से अतिरिक्त कैलोरी मिलती है और वह मोटापे के रूप में शरीर में जमा हो जाती है।
अधिक कार्बोहाइड्रेट्स वाले भोजन से बचें
कार्बोहाइड्रेट मिलता है चीनी, चावल,आलू,टॉफी,चॉकलेट मिष्ठान से। यदि मोटापे से बचना है,तो इस भोजन को कम से कम अपने भोजन में सम्मिलित करना चाहिए।
भोजन न छोड़े
ब्रेकफास्ट,लंच,डिनर कभी नहीं छोड़ना चाहिए, क्योंकि यदि भोजन छोड़ते हैं,तो निश्चित रूप से अगले समय आवश्यकता से अधिक भोजन करेंगे,और अधिक पोषण लेंगे और इससे मोटापा बढ़ेगा।
कम कैलोरी का आहार ले
मोटापे से बचने के लिए, भोजन में कम कैलोरी का आहार सम्मिलित करना चाहिए।जैसे ज्यादा से ज्यादा मौसम के अनुसार फल व सब्जियां|
कैलोरी की संख्या की गणना कैलोरी =शारीरिक वजन (किलो )×1 दिन (24 घंटे ) × 1कैलोरी
Paani Ka Mahatva: पानी शरीर की आवश्यकता
शरीर का लगभग 70% भाग जल है।जो 2:1 में हाइड्रोज व ऑक्सीजन के तत्वों से बना होता है। रक्त में भी 90% पानी होता है। पानी शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।यह व्यर्थ के पदार्थों के उत्सर्जन में सहायता करता है।शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता है। यह कोशिकाओं को नरम तथा लचीला बनाए रखता है। हड्डियों को भी शुष्क होने से बचाता है। भोजन पचाने में सहायता करता है,इसीलिए सामान्यतः हर व्यक्ति को कम से कम 8 से 9 गिलास पानी प्रतिदिन अवश्य लेना चाहिए।
खिलाड़ी, और भोजन की आवश्यकता बहुत से खिलाड़ी तथा व्यक्ति पतले होने की इच्छा में अपना खाना पीना बहुत ज्यादा कम कर देते हैं ।
तथा बहुत बार तो रोटी तक खाना छोड़ देते हैं इसका बहुत बुरा प्रभाव उनके शरीर पर पड़ता है तथा इससे उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमीं हो जाती है और वे लोग कुपोषण का शिकार बन जाते हैं | इसलिए संतुलित भोजन समय के अनुसार नियत समय पर अवश्य खाना चाहिए। हर व्यक्ति के लिए पूर्ण पौष्टिक आहार जरूरी होता है, क्योंकि ज़रूरी पोषक तत्वों की कमी होने से शरीर ना सिर्फ कमजोर हो सकता है,बल्कि बीमारियों का घर बन सकता है और अधिक पोषक तत्वों से भी शरीर बीमारियों का घर बन सकता है।