IPL Ke Sabse Jyada Run: IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL Ke Sabse Jyada Run: IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

IPL Ke Sabse Jyada Run Kiske Hai: IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज: आज हम आपको आईपीएल के इतिहास के टॉप 5 ऐसे बल्लेबाज के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। 

IPL यानि इंडियन प्रीमियर लीग जिसे हर साल आयोजित किया जाता है जिसम न केवल भारतीय क्रिकेटर बल्कि दुनिया के सभी देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेते है इसलिए IPL का क्रेज पूरी दुनिया में देखने को मिलता है।

IPL की सबसे खास बात ये है कि इसमें अलग-अलग टीम के खिलाड़ी अलग-अलग टीम के साथ और अलग-अलग खिलाड़ियों के साथ खेलते हैं जिसेसे IPL का रोमांच और अधिक बढ़ जाता है।

IPL में हर साल खिलाड़ियों को खरीदा जाता है और जिस खिलाड़ी का प्रदर्शन जितना अच्छा होता है, उसे IPL में सबसे अधिक पैसो में खरीदा जाता है जिसके लिए सभी टीमों को मालिक बोली लगाते है।

भारत में इस वक्त IPL 2021 का घमासान जारी है। IPL 2021 का आयोजन भारत में हो रहा है और इससे फैंस व खिलाड़‍ियों में भरपूर उत्‍साह है। एक तरफ मुंबई इंडियंस जहां अपने खिताब की रक्षा कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ बाकी की टीमें उस टीम को चुनौती दे रही हैं।

IPL Ke Balebaaz

इस टूर्नामेंट में हर साल रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं और जहां तक बात बल्लेबाजों की है तो अपनी ताबड़तोड बल्लेबाजी से बल्लेबाज फैंस का दिल जीत लेते हैं। आज हम आपको IPL के इतिहास के टॉप 5 ऐसे बल्लेबाज के बारे में बताएंगे जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

IPL Ke Sabse Jyada Run Kiske Hai: IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली (Virat Kohli)

आरसीबी के कप्‍तान विराट कोहली को रन मशीन के नाम से भी जाना जाता है, जो क्रिकेट के हर प्रारूप में गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हैं। IPL में भी कोहली सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। IPL में कोहली अब तक 6076 रन बना चुके हैं।

Advertisement

कोहली पिछले 6-7 सीजन से हमेशा सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों की लिस्‍ट में शामिल रहे हैं। विराट कोहली IPL में अब तक पांच शतक जड़ चुके हैं।

  • शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

बाएं हाथ के बल्‍लेबाज शिखर धवन ने हमेशा अपनी  टीम को मुसीबतों से बाहर निकाला है। टी20 में उनकी धीमी बल्लेबाजी के लिए उन्हें कई बार निशाने पर रखा गया लेकिन गब्‍बर ने अपनी आक्रामक बल्‍लेबाजी से हमेशा सबको जवाब दिया है। IPL 2020 में शिखर धवन ने दिल्‍ली कैपिटल्‍स की तरफ से खेलते हुए एक के बाद एक लगातार दो शतक जमाए थे। IPL में धवन अब तक कुल 5508 रन बना चुके हैं।।

Advertisement
  • सुरेश रैना (Suresh Raina)

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के चिन्ना थाला यानी सुरेश रैना हैं। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज लंबे समय से चेन्‍नई के बल्‍लेबाजी क्रम की रीढ़ की हड्डी हैं। कई बार रैना ने सीएसके को मुश्किल स्थिति से निकालने का काम भी किया है।

IPL में रैना अब तक 5489 रन बना चुके हैं।

  • डेविड वॉर्नर (David Warner)

IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर डेविड वार्नर हैं जिन्होंने साल 2009 के सीजन से लेकर अब तक अपनी अलग पहचान बनाई है। दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के साथ अपने IPL करियर की शुरूआत करने वाले वॉर्नर लीग के सबसे निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बल्‍लेबाजों में से एक रहे हैं। IPL में वार्नर अब तक 5447 रन बना चुके हैं।

Advertisement
  • रोहित शर्मा (Rohit Sharma)

इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं जो अपनी टीम को पांच बार IPL का खिताब जीता चुके हैं। हिटमैन के ना से मशहूर रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाजों में पांचवे स्‍थान पर काबिज हैं। मुंबई इंडियंस के कप्‍तान ने अब तक कुल 5445 रन बनाए हैं। इस बार रोहित शर्मा अपनी टीम को रिकॉर्ड छठां खिताब दिलाने के लिए अपना पूरा जोर लगाएंगे।

Also Read: Kabaddi Ke Upkaran

Recommended: Sports Fan Engagement

Advertisement