IPL Ke Khiladi: IPL के Top 5 Young Indian Players जो बना सकते हैं Team India में अपनी जगह

IPL Ke Khiladi: IPL के Top 5 Young Indian Players जो बना सकते हैं Team India में अपनी जगह

IPL Ke Khiladi: आज हम आपको पांच ऐसे युवा खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो IPL  2021 में अपने शानदार प्रदर्शन के दमपर Team India में अपनी जगह बना सकते हैं।

Team India की जर्सी कौन नहीं पहनना चाहता है। हर खिलाड़ी चाहता है कि एक दिन वो नीली जर्सी पहने और अपने देश का नाम रोशन करे। इसके लिए खिलाड़ी फर्स्ट क्लास क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, अंडर 19 क्रिकेट और खासकर IPL  में जमकर मेहनत करते हैं।

कुछ खिलाड़ियों की मेहनत रंग लाती है तो कुछ की नहीं लेकिन खिलाड़ी फिर भी मेहनत करना नहीं छोड़ते हैं। इसी उम्मीद में कि एक दिन उनकी मेहनत रंग लाएगी और वो  Team India  के लिए खेलेंगे।cइसका सीधा और सटीक उदहारण एक खिलाड़ी है और उस खिलाड़ी का नाम है सूर्य कुमार यादव।

सूर्य कुमार यादव को काफी लम्बे समय के बाद Team India  की जर्सी पहनने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके को गवांया नहीं। अपने पहले मैच में ही उन्होंने अर्धशतक जड़कर ये बता दिया कि उनके अंदर रनों की भूख काफी है। इसलिए खिलाड़ियों को मेहनत करते रहनी चाहिए।  एक ना एक दिन आपकी मेहनत रंग जरूर लाएगी।

हालांकि, आज हम आपको पांच ऐसे युवा खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो IPL 2021 में अपने शानदार प्रदर्शन के दमपर Team India में अपनी जगह बना सकते हैं।(IPL’s TOP 5 Young Indian IPL Players)

IPL Ke Khiladi, IPL Ke Khiladiyon Ki List: IPL के ये Young Players खेल सकते हैं Team India के लिए

ऋतुराज गायकवाड़

भारत के एक प्रतिभाशाली और युवा क्रिकेटर ऋतुराज गायकवाड़, जो अपने दिलचस्प और रिस्क-फ्री खेल की वजह से जाने जाते है. आज के मोर्डन क्रिकेट में इसी तरह का खेल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। ऋतुराज गायकवाड़ शायद ये नाम फ़िलहाल सबके लिए नया हो लेकिन क्रिकेट पंडितों के लिए ये नाम नया नहीं है, पिछले 3 से 4 सालो में ये खिलाड़ी उभर कर सबकी नज़रो में आ चूका है और अपनी बल्लेबाज़ी से सबको अपनी तरफ आकर्षित भी कर रहा है।

इसका ट्रेलर हमें IPL  2020 में देखने को मिल चुका है और IPL  2021 में ऋतुराज गायकवाड़ पूरी फिल्म दिखा रहे हैं। IPL ke khiladi में ऋतुराज गायकवाड़ एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेलते हैं।  अगर ऋतुराज गायकवाड़ को Team India  में मौका मिले तो वो वहां भी अपनी महान प्रतिभा का जौहर दिखा सकते हैं और इससे Team India  को फायदा होगा।

देवदत्त पडिक्कल

IPL में देवदत्त पडिक्कल विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हैं। गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्होंने दमदार शतक जड़कर Team India के लिए अभी से ही अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। उन्होंने 52 गेंदों पर 101 रन बनाए थे।

देवदत्त पडिक्कल अभी 20 साल के युवा खिलाड़ी हैं और इस समय Team India को ऐसे ही युवा खिलाड़ियों की जरूरत है। ऐसे में बीसीसीआई को इस युवा खिलाड़ी पर अपने नजरें गड़ाए रखनी चाहिए जो भविष्य में Team India के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकता है।

Advertisement

अब्दुल समद

भारतीय क्रिकेट में यूं कई सितारे हैं लेकिन इन सितारों के बीच एक और चमकीला सितारा उभर रहा है और उसका नाम है अब्दुल समद। जम्मू कश्मीर के रहने वाले अब्दुल समद IPL में सनराइज़र्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हैं।  अब्दुल समद ने साल 2020 IPL  में डेब्यू किया था और पिछले सीजन में उनका प्रदर्शन बेहद सराहनीय था।

कश्मीर का मतलब सिर्फ गोला बारूद नहीं होता है, ये बात इस खिलाड़ी ने अपने खेल से सबको बता दिया है। साल 2018 में यह हीरा इरफान पठान की नज़र में आया था। उनकी ही मेंटरशिप में रणजी ट्रोफी में रिकॉर्ड बनाने के बाद अब्दुल समद अब IPL में धूम मचा रहे हैं।

परवेज रसूल के बाद अब घाटी से एक और स्टार के आने की आहट सुनाई दे रही है। परवेज रसूल और रसीक सलाम के बाद अब्दुल समद जम्मू-कश्मीर के तीसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बतौर क्रिकेटर अपनी पहचान बनाई है। भारतीय चयनकर्ताओं को इस खिलाड़ी पर भी ध्यान देना चाहिए।

Advertisement

रियान पराग

IPL के युवा खिलाड़ी रियान पराग की उम्र 19 साल है। IPL में रियान पराग फ़िलहाल राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं।  रियान पराग एक ऑल राउंडर खिलाड़ी हैं जिन्होंने साल 2019 में IPL में डेब्यू किया था और अपने डेब्यू मैच में ही रियान पराग ने अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया था। उन्होंने 17 साल और 175 दिन की उम्र में इस मुकाम को हासिल किया था।

इससे पहले ये मुकाम संजू सैमसन के नाम पर दर्ज था जिन्होंने 18 साल और 169 दिन में ये कारनामा किया था। असाम के रहने वाले रियान पराग IPL 2021 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अगर वो ऐसे ही शानदार प्रदर्शन करेंगे तो भारतीय चयनकर्ता उनके बारे में जरूर सोचेंगे।

राहुल तेवतिया

जो व्यक्ति कड़ी मेहनत करता है उसे सफलता जरूर मिलती है। कुछ ऐसा ही हरियाणा के राहुल तेवातिया के साथ है जिनका जन्म 20 मई 1993 को फरीदाबाद में हुआ था। राहुल तेवतिया को IPL  2020 मे खेली एक पारी ने आज स्टार बना दिया है। हर जगह उनकी बात हो रही है।

Advertisement

इस पारी मे उनके द्वारा मारे गये एक ओवर 5 छक्कों के कारण आज राहुल तेवतिया गुमनानी से निकलकर एक उभरते खिलाड़ी बन चुके हैं। IPL मे राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हुए उन्हें अपना हुनर दिखाने का मौका मिला और उन्होंने इस मौके का जमकर फायदा भी उठाया है।

राहुल तेवतिया एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से Team India के दरवाजे खटखटाने अभी से शुरू कर दिए हैं। बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ता इस खिलाड़ी के प्रतिभा को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

तो ये थे IPL के पांच युवा खिलाड़ी जो Team India में अपनी जगह बनाने का बूता रखते हैं। बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ताओं को इन युवा खिलाड़ियों पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि हो सकता है ये खिलाड़ी आगे चलकर ट्रम्प कार्ड साबित हों।

Also Read: Kabaddi Ka Maidan Kaisa Hota Hai

Recommended: Sports Physiotherapy Courses

Advertisement