PM Narendra Modi ने अपनी कैबिनेट का विस्तार किया जिसमें कई नए चेहरों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई। Jaaniye India ka nayya Sports Minister kaun hai
इन नामों में कुछ ऐसे भी चेहरे हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते होंगे। PM Narendra Modi ने अपने कैबिनेट के विस्तार को आगे बढ़ाने के लिए कई पुराने व वरिष्ठ नेताओं को अपने मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया। बुधवार की शाम को मंत्रियों को शपथ दिलवाने के बाद सभी नए मंत्रियों को उनके मंत्रालयों की जानकारी भी दे दी गई।
PM Narendra Modi ने अपने कैबिनेट में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को खेल मंत्री बनाया है। अनुराग ठाकुर अब किरेन रिजिजू की जगह लेंगे जो पहले खेल मंत्री थे। 23 जुलाई से टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत हो रही है और उससे महज 16 दिन पहले अनुराग ठाकुर को यह नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही अनुराग ठाकुर को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की भी जिम्मेदारी दी गई है।
अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद और वो इससे पहले निर्मला सीतारमण के अंतर्गत राज्य वित्त एवं कारपोरेट मामलों के मंत्री के तौर पर काम कर रहे थे। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अनुराग ठाकुर ने PM Narendra Modi का धन्यवाद किया है।
India Ka Sports Minister Kaun Hai: बीसीसीआई अध्यक्ष रह चुके हैं अनुराग ठाकुर
इस बात को बहुत कम लोग जानते होंगे कि अनुराग ठाकुर बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 2016 से लेकर 2017 तक अनुराग ठाकुर बीसीसीआई अध्यक्ष थे और इससे पहले वो बोर्ड के सचिव और हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
किरण रिजिजू बने कानून मंत्री
गौरतलब है कि इससे पहले खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे किरण रिजिजू को कानून मंत्री बनाया गया है। इससे पहले रवि शंकर प्रसाद कानून मंत्री थे। किरण रिजिजू ने भी नई जिम्मेदारी के लिए PM Narendra Modi का धन्यवाद किया है।
Cabinet Reshuffle: काफी फेरबदल किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
इस बार PM Narendra Modi ने अपनी मंत्री मंडल में काफी फेरबदल किया है और साथ ही मंत्रियों के विभाग में भी काफी परिवर्तन किया है। क्रिकेट की भाषा में कहें तो मंत्रालय के टॉप आर्डर जैसे रक्षा मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, एस.जयशकंर, निर्मला सीतारमण, अर्जुन मुंडा, स्मृति ईरानी जैसे दिग्गज मंत्रियों के विभागों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Cabinet Expansion: इन मंत्रालयों को अपने पास रखा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने
PM Narendra Modi ने कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग अपने पास रखे हैं। इसके अलावा सभी महत्वपूर्ण नीतिगत मुद्दे और सभी अन्य विभागों का प्रभार है, वो भी प्रधानमंत्री के पास ही रहेंगे।
Team Modi: 43 नए मंत्रियों ने ली शपथ
आपको बता दें, PM Narendra Modi के मंत्रिमंडल के विस्तार में 43 नए मंत्रियों ने शपथ ली। इस दौरान 15 कैबिनेट मंत्रियों और 28 राज्य मंत्रियों ने पद की शपथ ली। करीब दूसरे कार्यकाल के दो साल के बाद PM Narendra Modi ने अपने कैबिनेट में बदलाव किया है।
Also Read: Best Tennis Matches Of All Time: Most Epic Matches Ranked