Health Tips In Hindi: स्वास्थ्य ही जीवन है | Health tips in Hindi उत्तम स्वास्थ्य ही जीवन का सर्वोत्तम वरदान है, अच्छा स्वास्थ्य सफल जीवन की एक मात्र सीढ़ी है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।
Health Tips In Hindi: “जान है तो जहान है”
यह कहावत हमने बार बार पढ़ी है, आजकल के महामारी के समय यह कहावत बिल्कुल सही बैठती जा रही है, जिसके पास अच्छा स्वास्थ्य है,वही इस समय संसार में सबसे अमीर एवं सुखी व्यक्ति है। सदियों से धारणा रही है कि पहला सुख निरोगी काया.
उत्तम स्वास्थ्य ही जीवन का सर्वोत्तम वरदान
उत्तम स्वास्थ्य ही जीवन का सर्वोत्तम वरदान है, अच्छा स्वास्थ्य सफल जीवन की एक मात्र सीढ़ी है, स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है।
संतुलित आहार
अच्छा स्वास्थ्य रखने के लिए सबसे पहले है, “संतुलित आहार “।
संतुलित आहार– होता है जिसमें सभी पौष्टिक तत्व उचित मात्रा में उपलब्ध होते हैं।
Health tips in Hindi: Swasthya In Hindi
अब आप सोचेंगे पौष्टिक तत्व क्या है जो हम भोजन खाते हैं उसमें पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो कि निम्नलिखित हैं
1.प्रोटीन
2. वसा
3. कार्बोज
4. विटामिन
5. खनिज लवण
6. जल
निष्कर्ष है कि जो भी हम भोजन खाते हैं उसमें सभी पौष्टिक तत्व उपलब्ध हों। भोजन के गुट
अब सोचेंगे कि जो हम भोजन खाते हैं, उसमें कैसे पता चले कि आपको सभी पौष्टिक तत्व प्राप्त हो रहे हैं या नहीं, उसके लिए आसान तरीका है जो मैं नीचे बता रही हूं….. आमतौर पर हमने भोजन को चार भागों ( ग्रुप) में बांटा है 👇
1. दूध तथा दूध से बनी चीजें
2. मांस,मछली तथा दालें,
3. फल एवं सब्जियां
4. अनाज
अब हमें यह ध्यान रखना है कि भोजन बनाते समय प्रत्येक ग्रुप में से प्रत्येक दिन दो -दो भोज्य- पदार्थ अवश्य लें और उसे पूरे दिन में बराबर बांट लें। इस तरह का जो हम भोजन लेंगे उससे हमें सभी पौष्टिक तत्व उचित मात्रा में मिल जाएंगे और हमारा शरीर स्वस्थ रहेगा।
🙏
किसी व्यक्ति की मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से अच्छे होने की स्थिति को स्वास्थ्य कहते हैं।
आज हमने शारीरिक रूप से भोजन के द्वारा अपने शरीर को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं यह बताया है।