Gangotsav 2023: गंगा की व्यथा को व्यतीत करती नाटिका गंगा की शानदार प्रस्तुति

Gangotsav 2023: गंगा की व्यथा को व्यतीत करती नाटिका गंगा की शानदार प्रस्तुति

गंगा अवतरण और अंतर्राष्ट्रीय गंगा आरती के प्रारंभ हुआ Gangotsav 2023

आई डी पी टी एस प्राईवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित 11 दिवसीय गंगोत्सव के उद्घाटन के अवसर पर आदित्या श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित गंगा अवतरण की प्रस्तुति दर्शकों को भावुक कर गया। पटना के कलक्ट्रीएट घाट पर नृत्य नाटिका गंगा अवतरण भागीरथ की तपस्या से प्रारंभ होती है एवं गंगा की पीड़ा के साथ संपन्न होती है। नृत्य नाटिका में भगवान शिव के द्वारा जटा में गंगा को बांधने व गंगा शिव की भावात्मक नृत्य ने अद्भुत समा बांधा। पर आज की परिस्थिति व प्रदूषण से उत्पन्न गंगा की व्यथा दर्शकों को भावुक कर गया।

Gangotsav 2023 Patna, Bihar

Gangotsav 2023 Patna, Bihar

गंगा का संवाद क्या मुझे मोक्ष दिलाने कोई भागीरथ आयेगा ? दर्शकों को झकझोर के रख दिया। लेखन, संगीत निर्देशन गुरु बक्शी विकास व संगीत संयोजन तथा स्वर पवन बैंजो का था। इस नाटिका में अमित कुमार ने शिव की भूमिका में वाहवाही लूटी तो राजा कुमार ने काल्पनिक पात्र कालिमा की भाव भंगिमाओं से समां बांधा। वही रविशंकर, शालिनी महाराज, संजना कुमारी, मीनाक्षी पाण्डेय, हर्षिता विक्रम, खुशी कुमारी गुप्ता, स्नेहा पाण्डेय, सलोनी व मुस्कान ने कथक की मुद्राओं से सबका मन मोह लिया।

Advertisement

आदित्या श्रीवास्तव द्वारा गंगा की भूमिका में आंगिक अभिनय जीवंत हो उठा। इस नृत्य नाटिका ने नदी के प्रति सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने का प्रयास किया। वस्त्र विन्यास आकर्षक रहा। गुरु बक्शी विकास ने कहा कि नदी हमारी लोक माताएं हैं। इन लोक माताओं को गंदगी नहीं अपितु आदर समर्पित करना होगा तभी गंगा की जलधारा निर्मल और स्वच्छ हो पाएगी।

Advertisement
Captain Praveen Kumar
Captain Praveen Verma

कला और संगीत किसी भी संदेश को समाज से जोड़ने में प्रभावशाली होता है यह नाटिका इसी उद्देश्य को सार्थक कर रही है। गंगा के तट पर इस नाटिका का प्रदर्शन को हजारों लोगों ने देखा और गंगा की कथा से जुड़ते गये। सभी कलाकारों को आई डी पी टी एस के कैप्टन प्रवीण वर्मा व स्पोर्ट्स ग्रेल के श्री संजीव कपूर ने अंग वस्त्र व पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं हरिद्वार के महान संत पायलेट बाबा ने संबोधन के माध्यम गंगा अवतरण के कलाकारों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

Gangotsav 2023

    PLAY: FREE ONLINE GAMES

    Advertisement