FIFA World Cup 2022 Schedule: World Cup का शेड्यूल आया सामने, रोजाना होंगे 4 मैच

FIFA World Cup 2022 Schedule: World Cup का शेड्यूल आया सामने, रोजाना होंगे 4 मैच

FIFA World Cup 2022 Schedule: कतर में अगले साल में FIFA World Cup 2022 का टूर्नामेंट खेला जाना है और इसका शेड्यूल भी सामने आ चुका है।

FIFA World Cup 2022 की खास बात ये है कि इसका आयोजन पहली बार मध्य-पूर्व में हो रहा है और यहां होने वाले किसी भी मैच का समय भारतीय दर्शकों के अनुकूल होता है। फैंस बिना किसी परेशानी के इन मैचों का लुत्फ ले सकते हैं।

Football News In Hindi: एक दिन में इतने मैच खेले जाएंगे

सभी टीमों को आराम भी मिले, FIFA World Cup 2022 के शेड्यूल में इसका भी ध्यान रखा गया है। ग्रुप स्तर को 12 दिनों का निर्धारित किया गया है जिसमें दिन में चार मैच होंगे और इन मैचों का लुत्फ फैंस जरूर उठाना चाहेंगे। FIFA World Cup 2022 की खास बात ये भी है कि खिलाड़ियों को एक आयोजन स्थल से दूसरे आयोजन स्थल तक जाने के लिए हवाई यात्रा की जरूरत नहीं होगी।

FIFA World Cup 2022 Schedule: पहला मुकाबला नवंबर में होगा

FIFA World Cup 2022 का पहला मैच 21 नवम्बर, 2022 को भारतीय समयानुसार 3.30 बजे से अल बायत स्टेडियम में शुरू होगा। इस स्टेडियम में 60 हजार दर्शकों की क्षमता है। ग्रुप मैचों का आयोजन भारतीय समयानुसार 3.30, 6.30, 9.30 (रात) और 12.30 (देर रात) बजे से रखा गया है। इसके बाद ग्रुप मैचों के अंतिम राउंड के मैचों का आयोजन 8.30 और 12.30 बजे रखा गया है।

Advertisement

खलीफा स्टेडियम में 17 दिसम्बर को तीसरे स्थान का प्ले ऑफ मैच होगा जबकि फाइनल 18 दिसम्बर को 80 हजार दर्शकों की क्षमता वाले लुसैल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार रात 8.30 बजे से शुरू होगा। नॉकआउट मुकाबले अगर अतिरिक्त समय में खिंचते हैं तो कतर में मध्यरात्रि के बाद भी खेले जाएंगे।

25 फीसदी भारतीय हैं कतर में

कतर हमेशा से ही भारतीयों के लिए प्रिय रहा है। पिछले कुछ समय में ज्यादा संख्या में लोगों ने कतर का दौरा किया है। साल 2019 में 385,148 भारतीय कतर पहुंचे थे। साल 2017 के बाद से ही भारतीयों को स्टेट ऑफ कतर में ऑन अराइवल वीजा मिल रहा है जिसका भारतीय खूब लुत्फ ले रहे हैं। इससे भी खास बात यह है कि कतर की कुल जनसंख्या में 25 फीसदी भारतीय ही रहते हैं।

Advertisement

फीफा ने बयान में क्या कहा?

फीफा ने एक बयान जारी करते हुए कहा था, ‘ग्रुप में टीमों का फैसला होने के बाद घर में मैच देखने वाले दर्शकों के लिए मैच के शुरुआत के बेहतर समय की संभावना पर चर्चा की जाएगी और बेशक कतर के दर्शकों को ध्यान में रखते हुए स्टेडियमों में मुकाबलों का आवंटन होगा।

Advertisement

Also Read: Kabaddi Ke Stadiums

Recommended: Sports Fan Engagement App