गुरुवार 7 दिसम्बर 2023 को ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बी. के. बृजमोहन एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी. के. आशा ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की

गुरुवार 7 दिसम्बर 2023 को ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बी. के. बृजमोहन एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी. के. आशा ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की

ओम शांति

सतगुरुवार 7 दिसम्बर 2023 को ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बी. के. बृजमोहन एवं वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका बी. के. आशा ने राष्ट्रपति भवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्हें हो रही सेवाओं से अवगत कराया एवं वर्तमान समय 8-10 दिसम्बर को हो रहे अखिल भारतीय भगवदगीता महासम्मलेन के विषय में उन्हें समाचार दिया।

Advertisement

उन्हें जानकार प्रसन्नता हुई की भारत के विभिन्न स्थानों से कई महामंडलेश्वर पधार रहे हैं। सबकी सुविधा के लिए यह सम्मलेन इस वर्ष ORC में किया जा रहा है। उन्होंने अपना हर्ष जताया और उसके साथ ही उन्हें जो पिछले दिनों में राष्ट्रपति भवन में एक इंटरफेथ कार्यक्रम रखा गया था जिसमें विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।

Advertisement

उस सम्मलेन की सफलता का समाचार भी सुनाया और उन्हें बतलाया की कैसे उसके पश्चात विभिन्न धर्म नेताओं ने आपस में मिल जुल करके संगठित रूप से वार्तालाप डायलाग आदि आरम्भ किये हैं। दो कार्यक्रम आलरेडी कर चुके हैं ऐसी जानकारी उनको दी। और आने वाले नए वर्ष में जो कुछ सेवाओं के प्लान पर भी राजयोगी बी.के बृजमोहन जी ने प्रकाश डाला। लगभग 15 मिनट की मुलाकात में उन्हें ईश्वरीय सन्देश भी दिया गया और उसके साथ साथ योग का अभ्यास भी कराया गया।

ALSO READ: Who is Lucknow reporter Pragya Mishra Yadav, biography, age, family, husband, education

Advertisement