दिल्ली ईस्पोर्ट्स ओपन चैम्पियनशिप 2025 का समापन नेताजी सुभाष युनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी में सफलतापूर्वक हुआ, इस चैम्पियनशिप ने देश की राजधानी में प्रतिस्पर्धी गेमिंग के नए बेंचमार्क स्थापित किए हैं
दिल्ली-एनसीआर से रिकॉर्ड 4250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर इसे गेमिंग बिल पास होने के बाद, पहले राज्य-उन्मुख ई-स्पोर्ट टूर्नामेन्ट्स में से एक बना दिया है।
चैम्पियनशिप का आयोजन एक नेशनल ईस्पोर्ट्स संगठन द्वारा 27 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों की उपस्थिति के साथ फेडरेशन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया किया गया। दिल्ली चैम्पियनशिप का आयोजन दिल्ली के एसोसिएशन- इन्द्रप्रस्थ ईस्पोर्ट एसोसिएशन द्वारा किया गया था। जिसमें छह टाइटल शामिल रहेः
o बीजीएमआईः 710 टीमें-3550 लोग
o ईएएफसी 25ः 140
o रियल क्रिकेटः 110
o ई चैसः 250
o ई फुटबॉल- मोबाइलः 160
o स्ट्रीट फाइटरः 40
ग्राण्ड फिनाले के अवसर पर आन्ध्र प्रदेश से भाजपा के राज्य अध्यक्ष श्री पीवीएन माधव मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे, जिन्होंने गहन प्र्रतियोगिता के कई राउंड्स के बाद क्वालिफाइ होने वाली ईस्पोर्ट्स एथलीट्स का उत्साह बढ़ाया।
श्री पीवीएन माधव, भाजपा, राज्य अध्यक्ष, आन्ध्र प्रदेश- ‘‘भारत सरकार द्वारा ईस्पोर्ट्स को वैद्य खेलों के रूप में मान्यता देना एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। 2027 ईस्पोर्ट्स ओलम्पिक्स के मद्देनज़र मुझे विश्वास है कि भारत हमारी अतुलनीय प्रतिभा के साथ विश्वस्तरीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करेगा। ईस्पोर्ट्स अब सिर्फ एंटरटेनमेन्ट ही नहीं रहा- यह हमारे युवाओं के लिए लिंग-निष्पक्ष एवं महत्वाकांक्षी करियर बन गया है। ऑनलाईन गेमिंग बिल में सट्टेबाज़ी पर प्रतिबंध लगाना और कौशल आधारित गेमिंग को बढ़ावा देना एक प्रगतिशील कदम है। श्री वैभव डांगे जी और इन्द्रप्रस्थ ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन को इस चैम्पियनशिप के लिए बहुत-बहुत बधाई। जल्द ही हम आन्ध्र्र प्रदेश ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा विभिन्न राज्यों में प्रतिभा की पहचान के लिए प्रोग्राम शुरू करेंगे। भारत का डिजिटल एवं प्रतिस्पर्धी गेमिंग सिस्टम उल्लेखनीय विकास के लिए तैयार है।’
श्री वैभव डांगे, संस्थापक निदेशक, एफईएआई और अध्यक्ष मराठा ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन ने कहा, ‘‘एफईएआई में हम खिलाड़ियों को प्राथमिकता देते हुए ईस्पोर्ट्स के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। सर्वोच्च न्यायालय में हमारे कानूनी प्रयासों से लेकर अन्य सभी कोशिशों तक, हमें गर्व है कि भारत सरकार ने ऑनलाईन गेमिंग बिल 2025 पास किया है- यह एक उल्लेखनीय कदम है जो रियल मनी गेमिंग को ईस्पोर्ट्स से अलग करता है। मैं सभी खिलाड़ियों को उनके समर्पण एवं कड़ी मेहनत के लिए बधाई देना चाहता हूं। अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रयास करें, कभी हिम्मत न हारें, सफलता ज़रूर मिलेगी। विश्वस्तरीय मंच पर देश का नाम रौशन करें! मेरा सुझाव है कि इन्द्रप्रस्थ ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन को इस तरह के आयोजन करते रहना चाहिए।’
श्री अनुपम यादव, निदेशक, इन्द्रप्रस्थ ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन और संस्थापक सदस्य, एफईएआई ने कहा, “इन्द्रप्रस्थ ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन के लिए गर्व की बात है कि इसे एफईएआई के तत्वावधान में पहले दिल्ली ईस्पोर्ट्स ओपन चैम्पियनशिप की मेजबानी का मौका मिला। यह हमारे मिशन की शुरूआत है। हम आने वाले समय में भी दिल्ली-एनसीआर में ईस्पोर्ट्स के विकास को गति प्रदान करने के लिए इस तरह की चैम्पियनशिप्स आयोजित करते रहेंगे तथा खिलाड़ियों को आने वाले कल के चैम्पियन के रूप में सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षण देते रहेंगे।”
श्री अभिषेक इस्सार, निदेशक, इन्द्रप्रस्थ ईस्पोर्ट्स एसोसिएशन और संस्थापक सदस्य, एफईएआई ने कहा, ‘‘माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र्र मोदी जी हमेशा से भारत में इस्पोर्ट्स को समर्थन देते रहे हैं। एफईएआई के लिए गर्व की बात है कि संस्था को इस दृष्टिकोण को साकार करने का मौका मिला है। खेलो इंडिया यूथ गेम्स जैसे टूर्नामेन्ट और महाराष्ट्र ईस्पोर्ट्स ओपन चैम्पियनशिप एवं दिल्ली ईस्पोर्ट्स ओपन चैम्पियनशिप जैसी पहलें प्रतिभा को पहचानने एवं भविष्य में मैडल जीतने वाले चैम्पियनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जो विश्वस्तरीय मंच पर भारत का नाम रोशन कर सकें फिर चाहे एशियन गेम्स हों या 2027 में ईस्पोर्ट्स ओलम्पिक गेम्स।’’
कार्यक्रम का प्रभाव
इस चैम्पियनशिप ने न सिर्फ उभरते प्रतिभाशाली ईस्पोर्ट्स खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धी मंच उपलब्ध कराया बल्कि दिल्ली को ईस्पोर्ट्स के विकास के लिए नेशनल हब बनाने की क्षमता का प्रदर्शन भी किया है। इस चैम्पियनशिप ने एनसीआर में प्रतिभा को रु 1.5 लाख की पुरस्कार राशि के साथ सम्मानित किया है। सभी प्रतिभागियों को एफईएआई द्वारा सर्टिफिकेट दिए जाएंगे। तथा विस्तृत परफोर्मेन्स अपडेट, दिल्ली सरकार के खेल विभाग को जमा किए जाएंगे। इस तरह के टूर्नामेन्ट्स का उद्देश्य प्रतिभा को पहचानने वाले प्रोग्रामों को औपचारिक रूप देना है। ईस्पोर्ट्स को दुनिया भर में मान्यता मिल रही है और इंटरनेशनल ओलम्पिक कमेटी द्वारा ईस्पोर्ट्स ओलम्पिक गेम्स 2027 की घोषणा के मद्देनज़र यह एक महत्वपूर्ण मंच है जो दिल्ली के युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए प्रेरित करता है। इस टूर्नामेन्ट ने देश में ईस्पोर्ट्स के तीव्र विकास पर रोशनी डाली है, जहां पहले से 500 मिलियन से अधिक गेमर्स हैं और यह उद्योग गेम के विकास, प्रसारण, इवेंट मैनेजमेन्ट एवं पेशेवर प्रशिक्षण के अवसरों को बढ़ावा दे रहा है।
Winners:
BGMI: 1st: GODSENT ESPORTS; 2nd: ΤΕΑΜ ΚΑΝΕΚΙ; 3rd: TEAM CATALYST
EA FC 25: 1st: Sahil Chaudhary, 2nd: Madhusudan; 3rd: Satyam Jha
Real Cricket: 1st: Abhay Chaudhary; 2nd: Aditya Soti; 3rd: Abhay Chaudhary
Chess.com: 1st: Mikki Juria; 2nd: Naman Wadhwa; 3rd: Viraj
eFootball (Mobile): 1st: Aditya Gusain; 2nd: Nikhil Peter; 3rd: Parth
Street Fighter 6: 1st: Santosh Shukla


