दिल्ली यमुना में आई बाढ़ में राहत सामग्री, हेल्पलाईन नम्बर व आपातकालीन बैठक का यमुना परिवार काउंसिल द्वारा संज्ञान

दिल्ली यमुना में आई बाढ़ में राहत सामग्री, हेल्पलाईन नम्बर व आपातकालीन बैठक का यमुना परिवार काउंसिल द्वारा संज्ञान

नई दिल्ली, आज यमुना परिवार काउंसिल के अनेक पदाधिकारियों ने यमुना में आई हुई बाढ़ का मौके पर जाकर जायजा लिया

बाढ़ में मुख्य रूप से प्रभावित पल्ला, बख्तावरपुर के अलावा वजीराबाद, सूरघाट, यमुनेश्वर महादेव मंदिर, संजय गिरी जी महाराज का आश्रम, यमुना बाजार सुंदर नाथ महाराज जी का आश्रम, यमुना बाजार गरीब गौशाला, नीब करोरी बाबा जी का बिरला मंदिर, गोपी बल्लभ धाम मंदिर परिसर एवं योगशाला, श्री विकास शुक्ला वजीराबाद श्मशान भूमि व सोनिया विहार में महेंद्र पंडित जी के आरती स्थल पर बाढ़ का काफी असर हुआ है।

आज काउंसिल के मुख्य सहयोगी ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन टेंपल (फूड फॉर लाईफ) के निदेशक पूज्य बलभद्रदास प्रभु जी के माध्यम से निजामुद्दीन में लगभग ढाई सौ बाढ़ पीड़ित परिवारों को भोजन वितरित किया गया। काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग जी के नेतृत्व में सराय काले खां में भी कुछ बाढ़ पीड़ित लोगों के पास त्रिपाल और कुछ जरूरी सामान उपलब्ध कराए गए। यमुना परिवार काउंसिल के निदेशक श्री कपिल गर्ग, महाआरती सह-संयोजक श्री मुकेश सोलंकी व सुरक्षा प्रमुख श्री मनोज अग्रवाल और काउंसिल के पदाधिकारियों ने मिलकर हालातों का जायज़ा लिया।

Advertisement

यमुना परिवार काउंसिल ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एक आपातकालीन ऑनलाईन बैठक भी रखी जिसका संचालन श्री मुकेश सोलंकी द्वारा किया गया जिसमें पूरे हालात पर विस्तृत चर्चा हुई। मीटिंग में विशेष रूप से आईआईटी रुड़की से प्रोफेसर श्री मिथन लाल कंसल, प्रबुद्ध समाजसेवी श्री अनिल अग्रवाल, श्री कपिल गर्ग, डॉ भारत पाठक (राष्ट्रीय संयोजक, गंगा विचार मंच), श्री अशोक उपाध्याय (संस्थापक फ्रेन्ड्स ऑफ यमुना), श्री संजय गुप्ता (निदेशक, आईवर) श्री मनोज अग्रवाल, श्री अमरेंद्र कुमार, श्री मनोज गुप्ता, श्री मुकेश कुमार, श्रीमती ममता गुप्ता आदि अनेक यमुना साधक शामिल हुए। सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव व कार्ययोजना की चर्चा की। वर्तमान में बाढ़ के बाद काउंसिल द्वारा छोटे-छोटे मेडिकल कैंप लगाने का बैठक में सुझाव प्राप्त हुआ और इन कैंपों के माध्यम से जल जनित रोगों को रोकने के उपाय जन जागृति के माध्यम से किये जा सकते हैं। इस मौके पर काउंसिल द्वारा बाढ़ पीड़ितों की सहायता व जानकारी हेतु 4 हेल्पलाईन नम्बर भी जारी किये जो निम्न प्रकार हैं- 9810618916, 9868485982, 9910306620, 9968497782

Advertisement

मुकेश सोलंकी
(महाआरती सह-संयोजक)
9868485982

मनोज अग्रवाल
(सुरक्षा प्रमुख)
9910306620

विक्की चौहान
(आई.टी. हेड)
9818680004

Advertisement

ALSO READ: Lionel Messi Inter Miami presentation ceremony The Unveil date, time, venue, performers list, debut match